Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पशुपालन विभाग की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रति सप्ताह निराश्रित गोवंश की संख्या, प्रवर्तन की कार्रवाई की जानकारी सम्बंधित पशु चिकित्सा अधिकारी से ली...

By INA News Desk
Mar 19, 2025 - 18:53
58 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पशुपालन विभाग की बैठक,  अधिकारियों को दिए  निर्देश।
Advertisement
Advertisement

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रति सप्ताह निराश्रित गोवंश की संख्या, प्रवर्तन की कार्रवाई की जानकारी सम्बंधित पशु चिकित्सा अधिकारी से ली जाये। पोस्टमार्टम की भी सूचना ली जाये। किसानों से लगातार फीडबैक लिया जाये। सभी सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सुनिश्चित की जाये। चिप को कम से कम एक साल के लिए रिचार्ज कराया जाये। 

जिलाधिकारी ने गोशालाओं की संख्या व संरक्षित गोवंश की संख्या, सीसीटीवी की स्थापना, चरागाह की संख्या, व कैटल कैचर की संख्या व सहभागिता योजना में जनपद के प्रदेश में प्रथम स्थान पर आने पर पशुपालन विभाग की सराहना करते हुए कहा कि उत्साह को लगातार बनाये रखा जाये। पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा लगातार खण्ड विकास अधिकारियों से बात की जाये।

Also Read- Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया किसान दिवस का आयोजन।

उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले तीन दिन में सहभागिता योजना व गोशालाओं की फंड रिक्वेस्ट अपलोड कर दी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement