Hardoi News: महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम- अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ। 

मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को आज के समय की प्राथमिक आवश्यकता....

Jun 5, 2025 - 18:09
33 Views
Hardoi News: महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम- अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ। 

हरदोई। अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत 15 दिवसीय चतुर्थ महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 100 से अधिक बालिकाओं/महिलाओं को 6 कौशलों में दक्ष किया जाएगा, जिसमें नृत्य, मार्शल आर्ट्स, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी एवं ढोलक का  प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी के कर-कमलों द्वारा हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को आज के समय की प्राथमिक आवश्यकता बताया और अस्तित्व फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने महिलाओं को खेल और आत्मरक्षा के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया।

अस्तित्व फाउंडेशन की प्रबंधक डॉ. प्रिया गुप्ता  ने उपस्थित अतिथियों एवं प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मविश्वास की दिशा में सक्षम बनाना है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए अभिषेक गुप्ता  ने पर्यावरण दिवस पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पुष्पा मौर्या द्वारा मैं धरती हूं पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसके माध्यम से पर्यावरण का संरक्षण का संदेश दिया गया। अस्तित्व फाउंडेशन की अध्यक्षा ऋचा गुप्ता के  नेतृत्व में यह चौथा सफल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रशिक्षकों ने अपने-अपने प्रशिक्षण सत्रों की रूपरेखा प्रस्तुत की, और प्रशिक्षणार्थियों में उत्साह का संचार हुआ। 

Also Read- विश्व पर्यावरण दिवस 2025: हरदोई में 'एक पेड़ माँ के नाम' वृक्षारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

इस दौरान संस्थान के संरक्षक अविनाश गुप्ता, विद्यालय की प्रधानाचार्य भूमिका सिंह ,मुकेश सिंह,लक्ष्मी गुप्ता, शिवाय श्रीवास्तव , कोमल सिंह, संध्या श्रीवास्तव, किरण गुप्ता,राम मूर्ति, नैंसी गुप्ता, अनुराग गुप्ता, रोहिणी शर्मा ,गीता ,पुष्पाआदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow