Sambhal: सदर बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाए गए स्थायी निर्माण

शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सदर बाजार क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे और

Jun 6, 2026 - 15:35
33 Views
Sambhal: सदर बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाए गए स्थायी निर्माण
सदर बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाए गए स्थायी निर्माण

उवैस दानिश, सम्भल

शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सदर बाजार क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे और दुकानों के सामने किए गए स्थायी अतिक्रमणों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में पूरे दिन हलचल बनी रही।

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पोस्ट ऑफिस से लेकर कोतवाली, चमन सराय और नगर पालिका तक विशेष अभियान चलाकर स्थायी रूप से बनाए गए ढांचों को हटाया गया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे स्थायी सीढ़ियां या अन्य निर्माण न करें। उनकी जगह फोल्डिंग सीढ़ियों और अस्थायी व्यवस्थाओं का उपयोग करें ताकि सड़क और फुटपाथों पर अवरोध न पैदा हो। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि फिलहाल किसी भी दुकानदार पर जुर्माना नहीं लगाया गया है, लेकिन सभी को कड़ी चेतावनी देते हुए नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों को चिन्हित कर लिया गया है और प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त टीम नियमित रूप से निरीक्षण करेगी। यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है।

Also Read- Kushinagar: हमने शोहदों को ठीक किया, जो बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow