हज 2027 के लिए 19 जुलाई तक करें आवेदन, तैयारी अभी से शुरू करें: हाफिज शाहीन अंसारी

उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सदस्य हाफिज शाहीन अंसारी ने सम्भल के मदरसा अजमल उल उलूम में धर्मगुरुओं, मदरसा प्रबंधकों

Jul 8, 2026 - 17:02
69 Views
हज 2027 के लिए 19 जुलाई तक करें आवेदन, तैयारी अभी से शुरू करें: हाफिज शाहीन अंसारी
हज 2027 के लिए 19 जुलाई तक करें आवेदन, तैयारी अभी से शुरू करें: हाफिज शाहीन अंसारी

उवैस दानिश, सम्भल

उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सदस्य हाफिज शाहीन अंसारी ने सम्भल के मदरसा अजमल उल उलूम में धर्मगुरुओं, मदरसा प्रबंधकों और हज यात्रियों के साथ बैठक कर हज-2027 की तैयारियों का आगाज किया। उन्होंने कहा कि हज-2026 की यात्रा पूरी होने के तुरंत बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए इच्छुक लोग 19 जुलाई तक अपना आवेदन हर हाल में पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि अब हज की तैयारी अंतिम समय में नहीं, बल्कि एक वर्ष पहले से करनी होगी। पासपोर्ट, वैक्सीनेशन और अन्य जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखना आवश्यक है।

शाहीन अंसारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश का हज कोटा 30 हजार का है। वर्ष 2025 में 13,685 जबकि 2026 में करीब 18 हजार हाजी प्रदेश से हज पर गए। इस बार लक्ष्य अधिक से अधिक आवेदन कराकर पूरा कोटा भरने का है। उन्होंने धर्मगुरुओं से भी लोगों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हज पर जाने से पहले उमराह करना अनिवार्य नहीं है। उमराह एक नफ्ली इबादत है, जबकि आर्थिक रूप से सक्षम मुसलमान पर हज फर्ज है। हज-2027 का अनुमानित खर्च करीब 3.5 लाख रुपये रहने की संभावना जताई गई। महिलाओं के लिए गैर-मेहरम श्रेणी की सुविधा जारी रहने, बी-20 हज सुविधा उपलब्ध होने तथा पिछले वर्ष चयन से वंचित आवेदकों को प्राथमिकता देने की बात भी उन्होंने कही। स्मार्ट वॉच में आई तकनीकी दिक्कतों के सुझाव हज कमेटी की आगामी बैठक में रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास माल-ओ-असबाब है, वे समय रहते आवेदन कर अपना फर्ज अदा करें। हज से आए लोगों से भी उनकी परेशानियों को सुना गया। इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार के अलावा सम्भल के मुस्लिम धर्मगुरु उपस्थित रहे।

Also Read- मदरसे मजदूर नहीं, IAS-IPS और डॉक्टर देते हैं - मंत्री धर्मपाल के बयान पर मुफ़्ती आलम रज़ा नूरी का पलटवार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow