मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिये 31 जुलाई तक करे आवेदन - डा0 मुनीश कुमार

सहायक निदेशक मत्स्य डा0 मुनीश कुमार ने बताया है, कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री

Jul 18, 2026 - 17:53
30 Views
मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिये 31 जुलाई तक करे आवेदन - डा0 मुनीश कुमार

Hardoi: सहायक निदेशक मत्स्य डा0 मुनीश कुमार ने बताया है, कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोश के अन्तर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स, उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना, अन्तर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में मात्स्किीय के विकास हेतु नए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी की स्थापना हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in  पर 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते है।

उन्होंने बताया कि योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवेदन पृथक-पृथक करने होंगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होगे। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त/प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, हरदोई से किसी भी कार्य दिवस में जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।   

Also Read- Cyber Fraud Delhi Police Action: फर्जी IPS और CBI अफसर बनकर डराने वाले तीन साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow