माटीकला पुरस्कार योजना के लिये 13 जुलाई तक करे आवेदन- सुष्मिता सिंह
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है, कि उ०प्र० माटीकला बोर्ड की माटीकला पुरस्कार योजना द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27
Hardoi: जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है, कि उ०प्र० माटीकला बोर्ड की माटीकला पुरस्कार योजना द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में मण्डल एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण हेतु माटीकला क्षेत्र में परम्परागत रूप से कार्य करने वाले शिल्पियों/कारीगरों/ उद्यमियों के श्रेष्ठ कृतियों के अधार पर शिल्पियों/कारीगरों/उद्यमियों को पुरस्कृत करने हेतु माटीकला पोर्टल की बेवसाइड पर 13 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, हार्डकॉपी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, सिनेमा चौराहा लखनऊ रोड, हरदोई में जमा करना अनिवार्य है। पुरस्कार हेतु आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूर्ण हो, उ०प्र० का मूल निवासी हो, सम्बन्धित मण्डल में निवासरत/कार्यरत हो तथा उ०प्र० माटीकला बोर्ड कार्यालय में सूचीबद्ध पंजीकृत होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, सिनेमा चौराहा लखनऊ रोड, हरदोई से सम्पर्क कर पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है व कार्यालय के सम्पर्क सूत्र -7408410807 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Hardoi: रिश्वत लेते पकड़े गए उपनिरीक्षक, एसपी ने किया निलंबित
What's Your Reaction?




