हरदोई में 'माई क्लीन सिटी' अभियान को मिली रफ्तार, डीएम अनुनय झा ने स्वच्छता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

जिलाधिकारी अनुनय झा ने स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम एच.सी.एल. द्वारा माई क्लीन सिटी अभियान के

Jul 9, 2026 - 14:02
19 Views
हरदोई में 'माई क्लीन सिटी' अभियान को मिली रफ्तार, डीएम अनुनय झा ने स्वच्छता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम एच.सी.एल. द्वारा माई क्लीन सिटी अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद हरदोई को उपलब्ध कराए गए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एच.सी.एल. द्वारा संचालित माई क्लीन सिटी अभियान के 10 ई ड्रेन कार्ट, 10 ई लोडर व 3 आरवीएम मशीन उपलब्ध करायी गयी हैं। ‎इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि एच.सी.एल. की यह पहल अत्यन्त सराहनीय है। उन्होंने प्रेरित किया कि अभियान को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित कराया जाए उन्होंने कहा कि एमआरएफ सेंटर का संचालन भी 15 सितंबर से पूर्व कर लिया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी शहर के विकास के लिए उसकी छवि बेहतर होना अत्यंत आवश्यक है इसके लिए शहर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित होना चाहिए जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका बेहतर सुविधाएं देते हुए नागरिकों को प्रेरित करें कि अपने शहर को स्वच्छ रखने में सभी योगदान करें उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ आदते अपनाने हेतु प्रेरित किया जाए तथा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ किया जाए।

इस अवसर पर एचसीएल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आलोक वर्मा ने माय क्लीन सिटी अभियान एवं प्रोजेक्ट साहस के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Read- दंगाइयों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास करती थी सपा सरकार: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow