Sambhal: 4-लेन सड़क परियोजना पर चला प्रशासन का डंडा! 47 अवैध कब्जेदारों की सूची तैयार, हटेंगे निर्माण

सम्भल-जोया मार्ग से ऐंचौड़ा कम्बोह, कल्कि धाम होते हुए खिरनी इंटरचेंज गंगा एक्सप्रेसवे तक प्रस्तावित 4-लेन सड़क के चौड़ीकरण

By INA News Desk
Jul 9, 2026 - 12:26
77 Views
Sambhal: 4-लेन सड़क परियोजना पर चला प्रशासन का डंडा! 47 अवैध कब्जेदारों की सूची तैयार, हटेंगे निर्माण
4-लेन सड़क परियोजना पर चला प्रशासन का डंडा! 47 अवैध कब्जेदारों की सूची तैयार, हटेंगे निर्माण
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल-जोया मार्ग से ऐंचौड़ा कम्बोह, कल्कि धाम होते हुए खिरनी इंटरचेंज गंगा एक्सप्रेसवे तक प्रस्तावित 4-लेन सड़क के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। तहसीलदार सम्भल धीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग (PWD) की संयुक्त टीम ने 24 जून 2026 को मौके पर सर्वे और अभिलेखों का परीक्षण किया।

जांच में सामने आया कि सड़क की भूमि पर कुल 47 लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। कब्जेदारों की विस्तृत सूची तैयार कर लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी सम्भल के निर्देशों के क्रम में की जा रही है।
दस्तावेजों के मुताबिक, सर्वे के दौरान सड़क की निर्धारित चौड़ाई और मौके पर उपलब्ध भूमि का मिलान किया गया। कई स्थानों पर सड़क की भूमि पर मकान और अन्य निर्माण पाए गए, जिससे प्रस्तावित 4-लेन परियोजना प्रभावित हो रही है। सूची में दोनों ओर के कब्जेदारों के नाम और सड़क भूमि पर किए गए अतिक्रमण का विवरण भी दर्ज किया गया है। तहसीलदार ने अपने पत्र में स्पष्ट रूप से लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया है कि संलग्न सूची के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी सम्भल को भी भेजी गई है। अब माना जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण में बाधा बने अवैध निर्माणों पर जल्द बुलडोजर कार्रवाई हो सकती है। प्रशासन की इस पहल से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है।

Also Read- दंगाइयों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास करती थी सपा सरकार: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement