Sambhal: तालाब की भूमि पैमाइश में मिले 22 मकान, वाजिदपुर सराय में प्रशासन की सख्ती।

हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के वाजिदपुर सराय में सरकारी तालाब की भूमि को लेकर प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को राजस्व

By INA News Desk
Jan 13, 2026 - 13:51
196 Views
Sambhal: तालाब की भूमि पैमाइश में मिले 22 मकान, वाजिदपुर सराय में प्रशासन की सख्ती।
तालाब की भूमि पर पैमाइश, वाजिदपुर सराय में प्रशासन की सख्ती। 

उवैस दानिश, सम्भल 

हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के वाजिदपुर सराय में सरकारी तालाब की भूमि को लेकर प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को राजस्व विभाग के नक्शे के आधार पर करीब दो घंटे तक पांच बीघा भूमि की नापजोख की गई थी। अधिकारियों के अनुसार गाटा संख्या 332 में दर्ज यह भूमि राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। सीमांकन के दौरान इस भूमि पर बने करीब 40 मकानों को चिह्नित किया गया था पर पैमाईश पूरी नहीं हो सकी थी।

मंगलवार को नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल के नेतृत्व में करीब 25 सदस्यों की टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत पैमाइश शुरू की। इस दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। राजस्व विभाग की टीम ने अभिलेखों के अनुसार भूमि की सीमाएं चिन्हित करते हुए माप की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। वहीं स्थानीय लोगों में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चिंता और नाराजगी देखी गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे पिछले लगभग 60 वर्षों से यहां रह रहे हैं और उनके पास अपने-अपने कागजात भी मौजूद हैं। लोगों ने अधिकारियों को दस्तावेज दिखाते हुए दावा किया कि यह भूमि लंबे समय से आवासीय उपयोग में है।
प्रशासन का कहना है कि पूरी कार्रवाई राजस्व अभिलेखों और सरकारी नक्शों के आधार पर की जा रही है। सभी पक्षों के दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पैमाइश का कार्य जारी है और स्थिति पर प्रशासन व पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है। पूर्ण पैमाईश के बाद तालाब की पांच बीघा जमीन पर 22 मकान मिले है। अब उन पर धारा 67 की कार्यवाही की जाएगी।

Also Read- Lucknow : राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास और मल्टीपर्पज हॉल का लोकार्पण, 10 युवाओं को दिया विवेकानंद युवा पुरस्कार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow