Sambhal : सपा विधायक का बयान- अगर पाकिस्तान न बना होता तो मुसलमान प्रधानमंत्री बनाते
इकबाल महमूद ने कहा कि न्यूयॉर्क में मुसलमानों की आबादी एक प्रतिशत से भी कम है, फिर भी वहाँ एक मुसलमान मेयर बन गया। वहीं भारत में 32 करोड़ मुसलमान
Report : उवैस दानिश, सम्भल
न्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी के मेयर बनने पर भारत में उठे विरोध के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक इकबाल महमूद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विरोध करके क्या ममदानी को हटा लेंगे? ट्रंप के विरोध के बावजूद जब वे जीत सकते हैं, तो यह उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।
इकबाल महमूद ने कहा कि न्यूयॉर्क में मुसलमानों की आबादी एक प्रतिशत से भी कम है, फिर भी वहाँ एक मुसलमान मेयर बन गया। वहीं भारत में 32 करोड़ मुसलमान होने के बावजूद कोई यह सोच भी नहीं सकता कि देश में कभी कोई मुसलमान प्रधानमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा, अगर पाकिस्तान न बना होता तो आज मुसलमानों की आबादी बराबर की होती और हम भी मुसलमान प्रधानमंत्री बनाने का दावा करते। सपा विधायक ने वर्ष 2017 के बाद से भारत में मुसलमानों की क्षमताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि हर क्षेत्र में मुसलमानों में काबिलियत है, लेकिन उनकी प्रतिभा का सही उपयोग नहीं किया जा रहा है। यह देश के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में जोहरान ममदानी का मेयर बनना भारत के लिए गर्व की बात है और इससे देश का सम्मान बढ़ा है। इकबाल महमूद ने लोगों से आपसी एकता बनाए रखने और आपस में न लड़ने की अपील की।
What's Your Reaction?









