Sambahl : ई-रिक्शा और कैंटर की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल, एक की मौत

घायलों में ई-रिक्शा चालक उमेश, अमीर जहां, मेराज जहां, शबीना, फ़िरदौस और काजल शामिल हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को जिला अस्पताल सम्भ

By INA News Desk
Nov 9, 2025 - 21:24
44 Views
Sambahl : ई-रिक्शा और कैंटर की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल, एक की मौत
Sambahl : ई-रिक्शा और कैंटर की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल, एक की मौत

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जिले के थाना नखासा क्षेत्र के हिंदूपूरा खेड़ा में शनिवार को ई-रिक्शा और कैंटर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवारियां सड़क पर जा गिरीं।घायलों में ई-रिक्शा चालक उमेश, अमीर जहां, मेराज जहां, शबीना, फ़िरदौस और काजल शामिल हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को जिला अस्पताल सम्भल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ई-रिक्शा चालक उमेश की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।मगर इलाज के दौरान ई रिक्शा चालक उमेश की मौत हो गई। बाकी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना पर नखासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि कैंटर की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे यह टक्कर हुई।पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है। हादसे के बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Also Click : Lucknow : मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जुड़ने की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement