Sambhal: किराएदार बना ‘कथित जेई’ निकला जहरखुरान, वृद्ध दंपति को बेहोश कर लूट ले गया घर। 

सम्भल जिले के बबराला थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। कस्बे के लाइनपार इलाके में एक वृद्ध दंपति अपने

Apr 1, 2026 - 19:06
39 Views
Sambhal: किराएदार बना ‘कथित जेई’ निकला जहरखुरान, वृद्ध दंपति को बेहोश कर लूट ले गया घर। 
किराएदार बना ‘कथित जेई’ निकला जहरखुरान, वृद्ध दंपति को बेहोश कर लूट ले गया घर। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जिले के बबराला थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। कस्बे के लाइनपार इलाके में एक वृद्ध दंपति अपने ही घर में बेहोशी की हालत में मिले। पड़ोसियों ने देखा कि घर के दरवाजों के कुंडे टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था, जबकि वृद्ध दंपति के सोने के कुंडल भी गायब थे।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति खुद को बिजली विभाग का जेई बताकर किराएदार बनकर यहां रहने आया था। पड़ोसियों के मुताबिक उसी व्यक्ति पर वृद्ध दंपति को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने का शक है। घटना के बाद से वह आरोपी फरार है। सुबह जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो दोनों बुजुर्ग महिला अचेत अवस्था में पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि दंपत्ति के होश में आने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी मिल सकेगी। शुरुआती जांच में मामला जहरखुरानी और लूट का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Also Read- Lucknow: मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- किसानों से संवाद बनाएं, फसलों के नुकसान का आकलन कराएं और उन्हें मुआवजा दिलाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow