Sambhal: धमकी और पैसों के विवाद से परेशान युवक ने खाया जहर, मौत। 

चंदौसी के लक्ष्मणगंज सीकरी गेट क्षेत्र में पैसों के विवाद और धमकी से परेशान एक युवक द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की

Apr 1, 2026 - 18:56
36 Views
Sambhal: धमकी और पैसों के विवाद से परेशान युवक ने खाया जहर, मौत। 
धमकी और पैसों के विवाद से परेशान युवक ने खाया जहर, मौत। 

उवैस दानिश, सम्भल 

चंदौसी के लक्ष्मणगंज सीकरी गेट क्षेत्र में पैसों के विवाद और धमकी से परेशान एक युवक द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान इरशाद पुत्र हबीब के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया है।

पीड़ित की पत्नी शबाना के अनुसार, करीब 15-20 दिन पहले दानिश नाम के युवक से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि दानिश ने इरशाद से काम कराया, लेकिन भुगतान देने में टालमटोल करता रहा। यहां तक कि ईद की चांद रात पर भी पैसे नहीं दिए गए। शबाना ने बताया कि जब इरशाद ने अपने पैसे मांगे, तो आरोपी ने उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक तनाव के चलते इरशाद ने कथित रूप से जहर खा लिया। घटना करीब 11 बजे की बताई जा रही है, उस समय घर में केवल उसकी पत्नी और सास मौजूद थीं। हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों की मदद से इरशाद को तुरंत चंदौसी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सम्भल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से इरशाद को रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल ले जाते समय इरशाद की मौत हो गई। पीड़ित परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। फिलहाल मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Also Read- अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार: बैंकों में पूरे 14 दिन रहेगा अवकाश, शाखा जाने से पहले चेक कर लें रिजर्व बैंक की आधिकारिक लिस्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow