Sambhal: 'बूथ मजबूत तो जीत पक्की'- BSP जिलाध्यक्ष रवि शंकर भारती का बड़ा दावा, गठबंधन पर भी दिया साफ संदेश। 

जनपद सम्भल में बहुजन समाज पार्टी को नई दिशा देने के लिए नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रवि शंकर भारती ने अपनी प्राथमिकताओं और रणनीति

Apr 1, 2026 - 18:52
26 Views
Sambhal: 'बूथ मजबूत तो जीत पक्की'- BSP जिलाध्यक्ष रवि शंकर भारती का बड़ा दावा, गठबंधन पर भी दिया साफ संदेश। 
रवि शंकर भारती, जिलाध्यक्ष बीएसपी सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद सम्भल में बहुजन समाज पार्टी को नई दिशा देने के लिए नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रवि शंकर भारती ने अपनी प्राथमिकताओं और रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी का फोकस बूथ स्तर को मजबूत करने पर है, क्योंकि “बूथ मजबूत होगा तो चुनाव जीतना तय है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो कुमारी मायावती के निर्देशों के अनुसार हर कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं और 2005 से सक्रिय राजनीति में काम कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। सम्भल में पार्टी के कमजोर होने के सवाल पर रवि शंकर भारती ने इसे सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में BSP ने अकेले चुनाव लड़ा, इसके बावजूद पार्टी को हजारों वोट मिले, जिससे साफ है कि संगठन अभी भी मजबूत स्थिति में है। वहीं, मायावती के सक्रिय राजनीति में कम दिखने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि बहनजी हर मुद्दे पर अपनी आवाज उठाती हैं और उनके करोड़ों समर्थक सड़कों पर उतरकर उनकी बात को आगे बढ़ाते हैं। 14 अप्रैल को लखनऊ में होने वाले शक्ति प्रदर्शन को लेकर उन्होंने बताया कि बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी चल रही है और जल्द ही व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। गठबंधन के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने साफ किया कि यह फैसला पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का होता है। फिलहाल BSP को अकेले मजबूती से चुनाव लड़ने का निर्देश मिला है और उसी पर काम किया जा रहा है। नए जिलाध्यक्ष ने साफ संकेत दे दिए हैं कि BSP अब जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम करेगी, जबकि गठबंधन को लेकर फिलहाल कोई संकेत नहीं है।

Also Read- इजरायल और अमेरिका का ईरान पर भीषण हवाई हमला: रणनीतिक ठिकाने तबाह, 20 की मौत के बाद तेहरान में हड़कंप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow