Sambhal: नारी शक्ति का जश्न- 14वें स्थापना दिवस पर महिलाओं का उत्साह चरम पर। 

हयातनगर स्थित जे.पी. गेस्ट हाउस में नारी शक्ति समिति का 14वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया

Apr 1, 2026 - 19:12
24 Views
Sambhal: नारी शक्ति का जश्न- 14वें स्थापना दिवस पर महिलाओं का उत्साह चरम पर। 
नारी शक्ति का जश्न- 14वें स्थापना दिवस पर महिलाओं का उत्साह चरम पर। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: हयातनगर स्थित जे.पी. गेस्ट हाउस में नारी शक्ति समिति का 14वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर समिति की अध्यक्षा सीमा आर्य ने सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की और संस्था के 14 वर्षों के सफर को गौरवपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पूरे आयोजन में ऊर्जा और उमंग का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण पर आधारित कविताएं सुनाईं और अपने विचार साझा किए, जिससे कार्यक्रम को एक प्रेरणादायक दिशा मिली। इस अवसर पर अल्पा आर्य, प्रीति शर्मा, कंचन शर्मा, पूनम गर्ग, सुनीता यादव, रेखा आर्य, बबली आर्य और आशा समेत कई महिलाओं ने मंच पर आकर अपने विचार रखे और समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूती देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मनोरंजन का भी खास ध्यान रखा गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से डांस किया, तंबोला (हाउजी) खेली और लकी ड्रॉ के जरिए उत्साह को और बढ़ाया। पूरे आयोजन में खुशी, एकता और आत्मविश्वास की झलक साफ नजर आई। समिति की अध्यक्षा ने कहा कि नारी शक्ति समिति हर साल इसी तरह स्थापना दिवस मनाती रहेगी और महिलाओं को एक मंच देकर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य जारी रखेगी। कार्यक्रम के अंत में “जय हिन्द, जय भारत” के नारों के साथ आयोजन का समापन हुआ।

Also Read- अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार: बैंकों में पूरे 14 दिन रहेगा अवकाश, शाखा जाने से पहले चेक कर लें रिजर्व बैंक की आधिकारिक लिस्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow