Sambhal: घुटनों से ऊपर पानी, घर-दुकानों में घुसा सैलाब, खुली नगर पंचायत की तैयारी की पोल

सम्भल जिले के बबराला कस्बे में मानसून की पहली भारी बारिश ने नगर पंचायत के जलनिकास प्रबंधन की पूरी व्यवस्था की पोल

Jul 9, 2026 - 12:19
91 Views
Sambhal: घुटनों से ऊपर पानी, घर-दुकानों में घुसा सैलाब, खुली नगर पंचायत की तैयारी की पोल
घुटनों से ऊपर पानी, घर-दुकानों में घुसा सैलाब, खुली नगर पंचायत की तैयारी की पोल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जिले के बबराला कस्बे में मानसून की पहली भारी बारिश ने नगर पंचायत के जलनिकास प्रबंधन की पूरी व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश और आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के बीच कस्बे की गलियां तालाब बन गईं। कई मोहल्लों में घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया, जबकि घरों और दुकानों में बरसाती पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सबसे खराब हालात स्टेशन रोड और उससे जुड़ी गलियों में देखने को मिले। यहां निर्माणाधीन सड़क समय पर पूरी नहीं होने और सड़क ऊंची बनने से गलियां नीचे हो गईं। नतीजतन बारिश का पूरा पानी गलियों में भर गया और बाद में उफनकर मुख्य बाजार तक पहुंच गया। बाजार की कई दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। जलभराव इतना गंभीर था कि कई परिवार अपने घरों में खाना तक नहीं बना सके। लोगों को घंटों पानी में फंसकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बरसात से पहले सड़क निर्माण और जलनिकासी का काम पूरा कर लिया जाता तो यह स्थिति पैदा नहीं होती। पहली ही तेज बारिश ने नगर पंचायत की योजना और तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई और बरसाती पानी ने प्रशासनिक दावों की हकीकत सामने ला दी। अब स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि जलभराव की स्थायी समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि आने वाली बारिश में उन्हें फिर ऐसी मुसीबत का सामना न करना पड़े।

Also Read- Special Article: उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति, अब कोई भी माफिया आम नागरिक को डरा नही सकता ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow