Hardoi News: ऐकेडमिक रिसोर्स पर्सन के पदों हेतु 20 फरवरी तक करें आवेदन- विजय प्रताप सिंह
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया है कि समग्र शिक्षा के अन्तर्गत स्थापित न्याय पंचायत संसाधन केन्द्रों एवं ब्लॉक संसाधन केन्द्रों का ...
Hardoi news: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया है कि समग्र शिक्षा के अन्तर्गत स्थापित न्याय पंचायत संसाधन केन्द्रों एवं ब्लॉक संसाधन केन्द्रों का पुनर्गठन करते हुये विद्यालयों में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करने तथा अन्य अकादमिक क्रियाकलापों के उद्देश्य से समग्र शिक्षा अभियान के अर्न्तगत स्थापित न्याय पंचायत संसाधन केन्द्रों एवं ब्लाक संसाधन केन्द्रों के पुनर्गठन के क्रम में प्रति विकासखण्ड 05 ऐकेडमिक रिसोर्स पर्सन के पदों पर चयन हेतु।
बेसिक शिक्षा परिषद उ०प्र० क्रे नियंत्रणाधीन प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र पंजीकृत डाक द्वारा 20 फरवरी 2025 को सायं 05. बजे तक कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरदोई (पिनकोड 241001) के पते पर रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजे सकते है। निर्धारित समय के पश्चात् एवं अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र विचार नहीं किया जायेगा।
What's Your Reaction?



