Ayodhya : रुदौली अस्पताल के औचक निरीक्षण में बदहाली आई सामने, एक ही बिस्तर पर कई मरीज और गंदगी देख भड़के जिलाधिकारी
निरीक्षण के दौरान सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति तब देखने को मिली जब अस्पताल के भीतर एक-एक बिस्तर पर दो से तीन मरीजों को लेटाया गया था। इससे अस्पताल की क्षमता और खराब इंतजामों की पोल खुल गई। जिलाधिकारी के आने की खबर पाकर अस्पताल पहुं
अयोध्या के रुदौली इलाके में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के इंतजामों की बड़ी खामियां सामने आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुदौली की बदहाल व्यवस्था को देखकर जिलाधिकारी बेहद नाराज हो गए। उनके अस्पताल पहुंचने की भनक लगते ही कर्मचारियों ने आनन-फानन में सफाई करने की कोशिश की, लेकिन अव्यवस्था इस कदर थी कि परिसर के भीतर ही कचरे के ढेर को आग लगा दी गई। खुले में जलते हुए कूड़े, चारों तरफ फैली गंदगी और बदबूदार शौचालयों की हालत देखकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
निरीक्षण के दौरान सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति तब देखने को मिली जब अस्पताल के भीतर एक-एक बिस्तर पर दो से तीन मरीजों को लेटाया गया था। इससे अस्पताल की क्षमता और खराब इंतजामों की पोल खुल गई। जिलाधिकारी के आने की खबर पाकर अस्पताल पहुंचे स्थानीय लोगों ने भी उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए।
इलाके के रहने वाले पवन राजपूत ने शिकायत करते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बाहर की महंगी दवाइयां और बाहर से जांच कराने के लिए पर्चे लिखे जाते हैं। इसके खिलाफ आवाज उठाने या शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है। इस औचक निरीक्षण के बाद अब क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
Also Click : Lucknow : भविष्य में 21 मिनट में तय होगी दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट की दूरी, परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक चलेंगी बसें
What's Your Reaction?




