Ayodhya : बरसात से पहले जलभराव रोकने के लिए नगर निगम सख्त, महापौर ने दिए नाला सफाई और अतिक्रमण हटाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि नाले पर हुए अतिक्रमण और गहराई कम होने की वजह से हर साल बरसात में घरों और सड़कों पर पानी भर जाता है। इस पर महापौर ने स्पष्ट आदेश दिया कि नाले के रास्ते में आ

Apr 20, 2026 - 23:15
 0  4
Ayodhya : बरसात से पहले जलभराव रोकने के लिए नगर निगम सख्त, महापौर ने दिए नाला सफाई और अतिक्रमण हटाने के निर्देश
Ayodhya : बरसात से पहले जलभराव रोकने के लिए नगर निगम सख्त, महापौर ने दिए नाला सफाई और अतिक्रमण हटाने के निर्देश

अयोध्या को बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। ‘नगर की सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत महापौर गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने शहर के विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण किया। ऋषि टोला से लेकर सब्जी मंडी तक जाने वाले मुख्य नाले की स्थिति देखकर महापौर ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को नाले की गहराई बढ़ाने के साथ-साथ विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि नाले पर हुए अतिक्रमण और गहराई कम होने की वजह से हर साल बरसात में घरों और सड़कों पर पानी भर जाता है। इस पर महापौर ने स्पष्ट आदेश दिया कि नाले के रास्ते में आने वाले हर तरह के अतिक्रमण को हटाया जाए ताकि पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके। इसके अलावा उन्होंने खराब पट्टियों को बदलने, कचरा साफ करने और घर-घर कूड़ा उठाने वाली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया। फतेहगंज चौराहे पर पहुंचकर महापौर ने इसके सुंदरीकरण का भरोसा भी दिलाया। स्वास्थ्य टीम ने रेनू मेमोरियल हॉस्पिटल के पास पीने के पानी की जांच की, जिसमें टीडीएस 233 और पीएच मान 7.02 मिला, जो सेहत के लिहाज से पूरी तरह सही पाया गया।

Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow