Bhadohi : अम्बरीष तिवारी बने राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, परशुराम जयंती पर हुई घोषणा
उनकी कार्यक्षमता और समाज के प्रति अटूट निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेश भर में और अधिक सक्रियता से काम करेगा। इस बड़ी घो
भदोही के सागरा कोईरौना में भगवान परशुराम की जयंती पर आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने भदोही के जिलाध्यक्ष अम्बरीष तिवारी को अब उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अम्बरीष तिवारी ने समाज को एकजुट करने और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हमेशा कड़ी मेहनत की है।
उनकी कार्यक्षमता और समाज के प्रति अटूट निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेश भर में और अधिक सक्रियता से काम करेगा। इस बड़ी घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर लोगों ने अम्बरीष तिवारी को बधाई देते हुए समाज की सेवा के लिए तत्पर रहने का भरोसा जताया।
Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
What's Your Reaction?









