Ayodhya : अयोध्या पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, समर्थकों ने इक्यावन किलो की माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अयोध्या में जिस तेजी से बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, उससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिला है बल्कि स्थानीय स्तर पर लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुले हैं। उन्होंने विश्वास

Apr 20, 2026 - 23:07
 0  6
Ayodhya : अयोध्या पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, समर्थकों ने इक्यावन किलो की माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत
Ayodhya : अयोध्या पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, समर्थकों ने इक्यावन किलो की माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत

अयोध्या पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का सहादतगंज क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन किया। भाजपा नेता मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों ने उन्हें इक्यावन किलो की भारी-भरकम माला पहनाई और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान रामनगरी के विकास और बदलती तस्वीर पर चर्चा करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के साझा प्रयासों से अयोध्या आज पूरी दुनिया में एक नई पहचान बना रही है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अयोध्या में जिस तेजी से बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, उससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिला है बल्कि स्थानीय स्तर पर लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुले हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह शहर धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र के रूप में भी देश का गौरव बनेगा। इस स्वागत समारोह में विजयंत जायसवाल, दिवाकर सिंह, पार्षद बृजेन्द्र सिंह, तेजेंद्र पाल सिंह, प्रवीण प्रताप सिंह, अरविंद सिंह गोलू, दिलीप सिंह, सुरेंद्र यादव, अखिल प्रताप निषाद और अक्षत श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow