Pratapgarh : भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम, गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा

आयोजन को व्यवस्थित करने में प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने मुख्य भूमिका निभाई। रास्ते में जगह-जगह सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। भरत चौक पर व्यापारी नेता दिनेश कु

Apr 20, 2026 - 23:17
 0  4
Pratapgarh : भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम, गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा
प्रतीकात्मक चित्र

प्रतापगढ़ शहर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़ी ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय परशुराम सेना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा की शुरुआत कंपनी बाग से हुई, जो चौक, भंगवा चुंगी और पंडित मुनीश्वरदत्त उपाध्याय चौक होते हुए ट्रेजरी चौराहा तक गई। कार्यक्रम का आरंभ आलोक आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। शोभायात्रा में डीजे, रथ और मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला घोड़े पर सवार होकर भगवान परशुराम के स्वरूप में शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे।

इस भव्य आयोजन को व्यवस्थित करने में प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने मुख्य भूमिका निभाई। रास्ते में जगह-जगह सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। भरत चौक पर व्यापारी नेता दिनेश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पीतल का फरसा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं बाबागंज में पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा ने भक्तों पर पुष्प वर्षा की और शरबत पिलाया। बलीपुर दुर्गा मंदिर के पास भी श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम का समापन ट्रेजरी चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर आशुतोष त्रिपाठी, इंद्रदेव त्रिपाठी, अनिल पांडेय और संजय शुक्ला समेत जिले के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow