Ayodhya News: CM योगी (Yogi) ने हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी, रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने शनिवार को दर्शन-पूजन से किया अयोध्या दौरे का आगाज
CM ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। यहां CM सबसे पहले गद्दीनशीन महंत प्रेमदास महाराज जी महाराज से मिले। इसके बाद CM यहां अ...

सार-
- जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने CM का किया स्वागत
- CM ने संतों से की मुलाकात, पूछा कुशलक्षेम
- CM ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा
By INA News Ayodhya.
अयोध्या: CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी पहुंचे।उन्होंने अपने दौरे का आगाज हनुमानगढ़ी में संकट मोचन के चरणों में हाजिरी लगाकर किया। यहां उन्होंने संतों से भी मुलाकात की। इसके बाद CM ने श्रीरामलला के चरणों में भी प्रणाम निवेदित किया।
CM योगी (Yogi) रामकथा पार्क स्थित हैलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। रामकथा पार्क से CM योगी (Yogi) सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे,
जहां रामभक्त संकटमोचन हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेश के कल्याण की कामना की। CM ने दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया।
- CM ने संतों से भी की मुलाकात, पूछा कुशलक्षेम
CM ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। यहां CM सबसे पहले गद्दीनशीन महंत प्रेमदास महाराज जी महाराज से मिले।इसके बाद CM यहां अन्य संतों से भी मिले और उनका हालचाल जाना।
- निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में ली जानकारी
इसके बाद CM श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। CM ने यहां विधिवत दर्शन-पूजन भी किया। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया, यहां चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने CM को यहां चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। CM ने इस दौरान आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।
What's Your Reaction?






