Sambhal: हातिम सराय कॉलोनी विवाद पर आजाद समाज पार्टी का बयान, निष्पक्ष जांच की मांग।
हातिम सराय कॉलोनी को लेकर प्रशासन द्वारा जारी नोटिस पर आजाद समाज पार्टी (आसपा) के जिलाध्यक्ष ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: हातिम सराय कॉलोनी को लेकर प्रशासन द्वारा जारी नोटिस पर आजाद समाज पार्टी (आसपा) के जिलाध्यक्ष ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है, जिसमें गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को अचानक नोटिस देकर बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कॉलोनी का निर्माण हो रहा था, तब जिम्मेदार अधिकारी और विभाग कहां थे। इतनी बड़ी कॉलोनी तैयार हो गई और सैकड़ों लोग बस गए, फिर भी किसी ने रोकथाम क्यों नहीं की?
जिलाध्यक्ष शहजाद खां ने कहा कि इस कॉलोनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई लाभार्थियों को घर मिले हैं। वहां के लोग पिछले कई वर्षों से हाउस टैक्स और बिजली बिल नियमित रूप से अदा कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि प्रशासन ने स्वयं इस क्षेत्र को वैध मानते हुए नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। ऐसे में अचानक नोटिस भेजना और कार्रवाई की चेतावानी देना उन परिवारों के साथ अन्याय है जिन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से घर बनाए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह जांच होनी चाहिए कि कॉलोनी के निर्माण में किस स्तर पर लापरवाही हुई और किन अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज किया। यदि किसी ने धोखाधड़ी या अनियमित तरीके से जमीन का इस्तेमाल किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन निर्दोष निवासियों को बेवजह परेशान न किया जाए। जिलाध्यक्ष ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों की पहचान की जाए और कॉलोनी में रहने वाले लोगों को राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।
Also Read- Lucknow : नारी स्वावलंबन को मिली मजबूती, सीएम योगी ने 15 सेवा शक्ति केंद्रों का किया शुभारंभ
What's Your Reaction?











