Bajpur : बाजपुर में फैक्ट्री का फर्जी लोगो और जीएसटी नंबर इस्तेमाल कर धोखाधड़ी का प्रयास, तहरीर दी

फैक्ट्री के जनरल मैनेजर उमेश त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि गाजियाबाद निवासी संजीव अग्रवाल इस प्रतिष्ठित फर्म के मुख्य निदेशक हैं और यह कंपनी पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत विक्रमपुर में अपना व्यापार चला रही है। आरोप है कि देहरादून के हर्रावाला का रहने वाला सुबोध

Jun 20, 2026 - 17:08
 0  4
Bajpur : बाजपुर में फैक्ट्री का फर्जी लोगो और जीएसटी नंबर इस्तेमाल कर धोखाधड़ी का प्रयास, तहरीर दी
Bajpur : बाजपुर में फैक्ट्री का फर्जी लोगो और जीएसटी नंबर इस्तेमाल कर धोखाधड़ी का प्रयास, तहरीर दी

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के विक्रमपुर बन्नाखेड़ा मार्ग पर स्थित ब्रिज बिहारी कोनकास्ट लिमिटेड अम्बर गोल्ड नामक कंपनी का फर्जी लोगो और जीएसटी नंबर चुराकर ग्राहकों से धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति कंपनी के असली ग्राहकों को गुमराह करके अपने निजी बैंक खाते में पैसे जमा कराने के लिए फोन कर रहा था। इस बात का पता तब चला जब कंपनी के ही एक पुराने ग्राहक ने इस संदिग्ध गतिविधि की सूचना फैक्ट्री प्रबंधन को दी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली बाजपुर में आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

फैक्ट्री के जनरल मैनेजर उमेश त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि गाजियाबाद निवासी संजीव अग्रवाल इस प्रतिष्ठित फर्म के मुख्य निदेशक हैं और यह कंपनी पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत विक्रमपुर में अपना व्यापार चला रही है। आरोप है कि देहरादून के हर्रावाला का रहने वाला सुबोध कुमार नामक व्यक्ति कंपनी के नाम, ब्रांड के लोगो और जीएसटी नंबर का अवैध रूप से इस्तेमाल कर रहा है। वह ग्राहकों को झांसा देकर कंपनी के बजाय अपने खुद के खाते में पैसे ट्रांसफर करवा रहा था। प्रबंधन का कहना है कि उसने पहले भी इस तरह से कुछ रकम अपने खातों में डलवाई थी और अगर समय रहते इस धोखाधड़ी का पता न चलता, तो कंपनी को करोड़ों रुपये का भारी नुकसान हो सकता था। कोतवाली प्रभारी नरेश चौहान ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow