Bajpur : बाजपुर में हथियारबंद चार बदमाशों ने युवक से लूटी बाइक, केस दर्ज
ग्राम मडैय्या हट्टू के रहने वाले पीड़ित दिलबाग सिंह ने पुलिस को बताया कि दोपहर के समय वह बाइक से अपने घर जा रहा था। जब वह मचान होटल से थोड़ा आगे पहुंचा, तभी सामने से आ रहे चार लोगों ने उसे रोककर घेर लिया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों की
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर के नैनीताल रोड पर दिनदहाड़े चार लोगों ने एक युवक को रोककर हथियार के बल पर उसकी बाइक लूट ली और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
ग्राम मडैय्या हट्टू के रहने वाले पीड़ित दिलबाग सिंह ने पुलिस को बताया कि दोपहर के समय वह बाइक से अपने घर जा रहा था। जब वह मचान होटल से थोड़ा आगे पहुंचा, तभी सामने से आ रहे चार लोगों ने उसे रोककर घेर लिया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों की पहचान उसी के गांव के रहने वाले सर्वजीत सिंह, जसविंदर सिंह, करन सिंह और स्वर्ण सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। इन चारों ने पीड़ित को धक्का देकर गिरा दिया और उसकी मोटरसाइकिल छीनकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से चारों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उसकी बाइक वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Also Click : Special : डिजिटल मृगतृष्णा और प्रेम का बदलता स्वरूप- आँखों से जिस्म तक का सफ़र
What's Your Reaction?




