Bajpur : नशा मुक्ति और कानूनी मदद के लिए आगे आई नालसा डॉन योजना, छात्राओं को दी गई जानकारी

पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को बताया कि नालसा डॉन योजना 2025 पूरे देश में चलाई जा रही एक बेहद महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का मुख्य मकसद भारत को पूरी तरह नशा मुक्त बनाना है।

By INA News Desk
Jun 26, 2026 - 15:19
28 Views
Bajpur : नशा मुक्ति और कानूनी मदद के लिए आगे आई नालसा डॉन योजना, छात्राओं को दी गई जानकारी
Bajpur : नशा मुक्ति और कानूनी मदद के लिए आगे आई नालसा डॉन योजना, छात्राओं को दी गई जानकारी

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की ओर से देश को नशा मुक्त बनाने के लिए एक बड़ी मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत के दिशा-निर्देश में बाजपुर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्य अनमोला शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं को 'नालसा डॉन योजना 2025' और राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान बच्चों को नशा मुक्ति पर आधारित एक विशेष वीडियो और 'एक मुट्ठी आसमां' गीत भी दिखाया गया।

पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को बताया कि नालसा डॉन योजना 2025 पूरे देश में चलाई जा रही एक बेहद महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का मुख्य मकसद भारत को पूरी तरह नशा मुक्त बनाना है। इसके तहत नशे की लत से परेशान लोगों, खासकर युवाओं और कमजोर वर्ग के नागरिकों को मुफ्त कानूनी सहायता, इलाज, स्वास्थ्य संबंधी सलाह और पुनर्वास की सुविधाएं दी जाती हैं।

योजना का मुख्य लक्ष्य समाज में नशीली दवाओं की मांग को कम करना, अवैध तस्करी को रोकना और नशे के जाल में फंसे पीड़ितों को सही रास्ता दिखाकर दोबारा समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। इसके साथ ही, नशे से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों को अदालती या कानूनी मामलों में मुफ्त मदद देना इस योजना की सबसे बड़ी खूबी है। कार्यक्रम में पराविधिक कार्यकर्ता निशा परवीन और अंजलि सहित कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : पुणे मर्डर मिस्ट्री: लोहागढ़ किले से गिरने के बाद केतन अग्रवाल की मौत मामले में मंगेतर पर आरोप, एंटरटेनमेंट जगत में भारी रोष

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow