Bajpur : विधानसभा में विकास की लहर, यशपाल आर्य ने किया 70 लाख के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण
उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए करीब 70 लाख रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान स्थानीय जनता ने विधायक का जोरदार स्वागत किया और क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत होने पर खुशी जताई।
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
नेता प्रतिपक्ष और क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महुआ खेड़ा ग्रामीण और महुआ खेड़ा नगर पालिका इलाके को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए करीब 70 लाख रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान स्थानीय जनता ने विधायक का जोरदार स्वागत किया और क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत होने पर खुशी जताई।
इस विकास योजना के तहत डबरा टांडा में 5 लाख रुपए की लागत से बने नए मार्ग का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही बरखेड़ी में श्मशान घाट के सुंदरीकरण के लिए 12 लाख 40 हजार रुपए, धीमरखेड़ा में सड़कों के निर्माण के लिए 17 लाख रुपए, आदर्श नगर वार्ड नंबर 4 में नए मार्ग के लिए 10 लाख रुपए और विजयनगर वार्ड नंबर 1 में श्मशान घाट के निर्माण के लिए 6 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा बरखेड़ा पांडे में 10 लाख रुपए की लागत से बनी कब्रिस्तान की चारदीवारी का लोकार्पण और 7 लाख रुपए के मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास भी संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने वार्ड और ग्राम वासियों की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को उनके जल्द समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में महुआखेड़ा अध्यक्ष रिजवान अहमद, पूर्व अध्यक्ष अब्दुल हसन, इमरान, उदयराज, सीताराम, सचिन, हाजी मंसूर, नूर अहमद, साजिद, मोहम्मद, राजेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, नबी, यशपाल, विक्की, केदार सिंह, जितेंद्र शर्मा, अकरम, दिनेश, नगर अध्यक्ष मनीराम, उमेश, अली मोहम्मद, मदनपाल, माही लाल, गौतम, जगन्नाथ सिंह, बिजेंदर, अतर सिंह, राहुल, महेंद्र, गुरबचन, प्रितपाल, सुरेंद्र, जसवंत, शहादत, रिफाकत और फुरकान अहमद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?




