बलिया में रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

बलिया के जिला अस्पताल में रेडक्रॉस सोसायटी और गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन द्वारा वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 42 यूनिट रक्त दान हुआ।

By INA News Desk
Oct 5, 2026 - 21:52
5 Views
बलिया में रक्तदान शिविर का आयोजन, 42 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

Report- Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया शहर के जिला अस्पताल स्थित रक्तदान केन्द्र में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रेडक्रॉस सोसायटी और गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाया गया, जिसमें कुल 42 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर का औपचारिक उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभय नारायण राय और प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संतोष चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत पौधे और पुस्तकें भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि रक्त मानव जीवन का सबसे अमूल्य आधार है। दुर्घटनाओं, प्रसव, बड़ी सर्जरी, कैंसर, थैलेसीमिया और हीमोफीलिया जैसी गंभीर परिस्थितियों में रक्त की अत्यधिक आवश्यकता होती है। ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाता किसी अनजान व्यक्ति के जीवनदाता बनते हैं। उन्होंने सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभय नारायण राय ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में बहुत सकारात्मक संदेश जाता है। रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन के अंतर्गत मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस शिविर में बड़ी संख्या में भाग लिया, जो कि एक बेहतरीन पहल है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दूसरा दान नहीं है।

प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संतोष चौधरी ने कहा कि समाज में रक्तदान को लेकर जो भ्रांतियां फैली हुई हैं, उन्हें दूर करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का इतनी बड़ी संख्या में भाग लेना देश और समाज की एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि एक बार के रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

इस अवसर पर डॉक्टर अभिषेक मिश्रा, जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष अब्बू तलहा अतारी, डॉक्टर रितेश सोनी, सरदार सुरेन्द्र सिंह खालसा, जी के दुबे, कमलेश पांडेय, श्याम जी सिंह, राजेश सिंह, दुष्यंत, अर्जुन मिश्रा, राजेश कुमार, हरिशंकर तिवारी और समाजसेवी सागर सिंह राहुल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में शमशाद अहमद, सोहरब आलम, मोहम्मद शाद, मोहम्मद बेलाल, अहमद हसन, शोहरब अख्तर, अफरोज अहमद, सेराज अंसारी, निगाहें आलम, मोहम्मद अमजद, इमरान अहमद, मोहम्मद अरशद, शहजाद हाशमी, असफाक अहमद, सतीश कुमार गिरि, शहंशाह खान, अजहर जमाल और अफजाल अतारी सहित दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow