बलिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, 107 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए

बलिया पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से 21 लाख से अधिक कीमत के 107 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस लौटाए। पढ़ें पूरी खबर।

By INA News Desk
Oct 5, 2026 - 21:54
3 Views
बलिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, 107 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए

Report - Syed Asif Hussain Zaidi

जिले में पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन तलाश कर उन्हें उनके मालिकों को वापस सौंप दिए हैं। सर्विलांस सेल की मदद से कुल 107 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार में कुल अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस लाइन परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन सभी लोगों को आमंत्रित किया गया जिनके फोन खो गए थे। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सभी मोबाइल स्वामियों को उनके उपकरण ससम्मान सुपुर्द किए। महीनों बाद अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई नागरिकों ने बताया कि उन्होंने तो अपना मोबाइल मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस के प्रयासों से उन्हें उनका कीमती सामान वापस मिल गया।

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि जनपद में लगातार मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए विशेष तौर पर सर्विलांस टीम को सक्रिय किया गया था। टीम ने आधुनिक तकनीक और ट्रेसिंग के माध्यम से अलग-अलग स्थानों से इन मोबाइलों को खोज निकाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow