Crime News Hardoi: चेन स्नेचिंग और बाइक चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, नकदी व जेवरात बरामद
हरदोई कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लूटी गई सोने की चेन, चोरी की बाइक और 33 हजार रुपये नकद बरामद किए।
हरदोई शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से राहगीरों से चेन छीनने और दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को दबोच लिया गया है
शहर कोतवाली क्षेत्र में मोगली पुरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह की सैर पर निकली रीता गुप्ता के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली थी
सर्विलांस और एसओजी की मदद से पुलिस ने संदिग्धों की घेराबंदी कर विमलेंदु निवासी रामनगरिया और आशीष तिवारी निवासी सुभाषनगर को पकड़ लिया
इस कामयाबी में शहर कोतवाल संजय त्यागी, उपनिरीक्षक विजय कुमार, उपनिरीक्षक सोमपाल तथा सर्विलांस प्रभारी राजेश यादव व उनकी टीम के आरक्षियों की मुख्य भूमिका रही
Also Click : Hardoi News: निराश्रित गोवंश संरक्षण को लेकर सख्ती, प्रमुख मार्गों से गोवंशों को आश्रय स्थलों में पहुंचाने के निर्देश
What's Your Reaction?