Crime News Hardoi: हरदोई के बिलग्राम में पत्नी पर गोली चलाने वाला पति गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

हरदोई के बिलग्राम में पत्नी को गोली मारकर घायल करने वाले पति गंभीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

By INA News Desk
Sep 23, 2026 - 20:11
5 Views
Crime News Hardoi: हरदोई के बिलग्राम में पत्नी पर गोली चलाने वाला पति गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी करते हुए घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, एक खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है। घायल महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है

घटना ग्राम कोइलरा की है। गांव निवासी साधना को उसके पति गंभीर ने आपसी विवाद के बाद तमंचे से गोली मार दी थी। गोली की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में पीड़िता को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जांच और प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीड़िता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया

प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना के दौरान आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। पुलिस टीम ने क्षेत्र में दबिश देकर नामजद अभियुक्त गंभीर पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। जामातलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, नाल में फंसा खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामज्ञानी राव, दीपनारायण पाण्डेय, अजय तोमर तथा आरक्षी विपिन यादव, रिजवान खां, आनन्द यादव, अतुल सिंह, राजकुमार और अभिषेक शामिल रहे। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

Also Click : Hardoi News: निराश्रित गोवंश संरक्षण को लेकर सख्ती, प्रमुख मार्गों से गोवंशों को आश्रय स्थलों में पहुंचाने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow