Ballia News: चंद्रशेखर मैराथन समिति की बैठक में तैयारियों की हुई समीक्षा, ऐतिहासिक होगी चंद्रशेखर हाफ मैराथन : दयाशंकर 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का पूरा सहयोग मैराथन समिति को मिलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। वहीं, चंद्रशेखर मैराथन समिति के सं...

By INA News Desk
Apr 13, 2025 - 00:27
162 Views
Ballia News: चंद्रशेखर मैराथन समिति की बैठक में तैयारियों की हुई समीक्षा, ऐतिहासिक होगी चंद्रशेखर हाफ मैराथन : दयाशंकर 

Report: S.Asif Hussain zaidi.

By INA News Ballia.

बलिया: युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन को लेकर एक समीक्षा बैठक सोमवार देरशाम सुखपुरा में हुई। जिसमें मैराथन को भव्य बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुई परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि इस बार मैराथन ऐतिहासिक होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का पूरा सहयोग मैराथन समिति को मिलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। वहीं, चंद्रशेखर मैराथन समिति के संरक्षक और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि पिता जी कि स्मृति में उनकी जयंती पर देश भर में आयोजन होते हैं। उनमें से सबसे महत्वपूर्ण आयोजन यह मैराथन है। उन्होंने कहा कि इस बार के आयोजन में देश की कई बड़ी हस्तियाँ शिरकत करेंगी। उन्होंने कहा कि 2026 में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती के 99 वर्ष पूरे होंगे।

Also Click: Uttrakhand News: बाजपुर में जल्द होगा फायर ब्रिगेड स्टेशन का निर्माण: अरविंद यादव

उसके अगले एक वर्ष तक देश भर में बड़े आयोजन होंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हामी भरी है। बलिया में होने वाली मैराथन को भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश के कई बड़े राजनेता और फिल्मी हस्तियाँ शामिल होंगी। नीरज शेखर ने मैराथन के रूट और अन्य तैयारियों को लेकर सुझाव दिए। कहा कि इसमें रूट के किनारे के गावों के लोगों से मिलकर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिले भर के शिक्षण संस्थानों से सम्पर्क कर स्कूली बच्चों को भी मैराथन के प्रति जागरूक किया जाए।

बैठक को  राघव सिंह टुनटुन सिंह जितेन्द्र सिंह अध्यक्ष प्राशिसं सुधीर कुमार सिंह अजीत सिंह धर्मवीर सिंह रणजीत सिंह डा० धर्मेन्द्र प्रताप सिंह डा० भवतोष पाण्डेय किशन प्रताप सिंह पूर्व अध्यक्ष अमित सिंह महामंत्री  पंकज राय राकेश सिंह डा० प्रवीण कुमार सिंह हरिनारायण सिंह संजय सिंह राजेश सिंह संतोष सिंह किसान अखिलेश सिंह सिद्धार्थ शंकर सिंह अदालत सिंह निषिद्ध श्रीवास्तव अविनाश सिंह मण्डल अध्यक्ष रसड़ा नितेश सिंह मण्डल अध्यक्ष  बेरुआरबारी अग्निवेश तिवारी नीशू श्रीवास्तव प्रदीप यादव धिरेन्द्र राय मनोज शर्मा आदि संबोधित किये।

बैठक में मुख्य रूप से अजय सिंह यशजीत सिंह  व्यास यादव मनीष सिंह मुकेश सिंह ज्ञानेन्द्र यादव आशुतोष बहादुर सिंह राजीव उपाध्याय रुस्तम अली अजय सिंह संतोष गुप्त कमलेश सिंह सोनू सिंह अमित गिरि अप्पू सिंह अजीत प्रताप सुनील सिंह अनुप सिंह अभिमन्यू चौहान घनश्याम सिंह आकाश सिंह विपुल सिंह मंगल सिंह रजनीश प्रताप प्रशांत सिंह वेद प्रकाश राकेश राजभर आदि शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता विजयशंकर सिंह डाइरेक्टर चीनी मिल कार्यक्रम का संचालन उपेन्द्र कुमार सिंह तथा आगन्तुको के प्रति उमेश सिंह प्रधान प्रतिनिधि सुखपुरा ने आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow