हरदोई न्यूज़: बड़े मंगल पर हुए भंडारे, लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद।

Jun 11, 2024 - 17:18
65 Views
हरदोई न्यूज़: बड़े मंगल पर हुए भंडारे, लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद।

हरदोई। जनपद में बड़े मंगल के उपलक्ष में जगह-जगह पर भंडारे आयोजित किए गए। जिनमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर हनुमान जी की जय के जयकारों के बीच हनुमान भक्तों ने शरबत,पूड़ी, चावल हलवा ,मिष्ठान आदि का वितरण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित भंडारे में पूड़ी और सब्जी का वितरण किया गया।

वहीं इस अवसर पर कचहरी प्रांगण में हुए भंडारे में शिरकत करते हुए जिला अध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन ने प्रसाद वितरण किया और कहा कि ज्येष्ठ के मंगल में दान करने से असीम पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए सभी समर्थ लोगों इस दिन को दान धर्म करना चाहिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow