UP News: बिहार के उप मुख्यमंत्री ने अयोध्या में किसानों से किया संवाद, किसानों में उत्साह, सरकार के इस अभियान से जुड़ रहे कृषक। 

विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025- 8775 स्थानों पर 15.55 लाख से अधिक किसानों व वैज्ञानिकों में संवाद...

Jun 10, 2025 - 19:40
48 Views
UP News: बिहार के उप मुख्यमंत्री ने अयोध्या में किसानों से किया संवाद, किसानों में उत्साह, सरकार के इस अभियान से जुड़ रहे कृषक। 

लखनऊ: विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत वैज्ञानिकों का किसानों से संवाद निरंतर जारी है। 29 मई से प्रारंभ हुए अभियान के तहत 13 दिन में प्रदेश के 75 जनपदों में लगभग 8775 स्थानों पर जनप्रतिनिधियों/कृषि वैज्ञानिकों, कृषि एवं सहवर्ती विभाग के अधिकारियों के साथ लगभग15,55,715 से अधिक किसानों ने संवाद किया। कार्यक्रम के प्रति कृषकों में काफी उत्साह है। मंगलवार को अयोध्या में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शिरकत की। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया। 

  • किसानों से संवाद कर उप मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं का किया जिक्र 

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में कृषक गोष्ठी हुई। इसमें बिहार के उप मुख्यमंत्री/कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों से संवाद किया। उन्होंने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया। गोष्ठी में विश्वविद्यालय के क्रियाकलापों यथा मृदा परीक्षण, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, आईपीएम पद्धति, मलचिंग एवं सहफसली खेती से उत्पादन बढ़ाने आदि विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान कुलपति, अयोध्या मण्डल के संयुक्त कृषि निदेशक, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं किसान उपस्थित रहे।

  • जल संचय व पौधरोपण पर फोकस करें किसान 

विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को वाराणसी के मेहदीगंज, आरज़ी लाइंस में उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सरकार द्वारा कृषि से संबंधित चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। उप कृषि निदेशक ने जल संचय एवं पौधरोपण पर किसानों को खास फोकस करने के लिए कहा। किसानों को खरीफ फसल उत्पादन तकनीक, डीएसआर विधि, उर्वरकों का संतुलित प्रयोग, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, मिलेट्स, प्राकृतिक खेती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम योजना, एनएफएसएम योजना, कृषि यंत्रीकरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित सभी फसलों की उत्पादन तकनीक व अन्य सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।

Also Read- उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग की फुटकर दुकानों की ई-लॉटरी का चौथा चरण सम्पन्न, 152 दुकानों का हुआ व्यवस्थापन।

  • लखनऊ में किसानों को खेती संबंधित समसामयिक जानकारी दी गई

लखनऊ के विकास खण्ड चिनहट के ग्राम धतिंगरा में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषक-वैज्ञानिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यकम में उप कृषि निदेशक विनय कौशल, डॉ. एके दुबे, केवीके की वैज्ञानिक डॉ. कंचन कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ललित कुमार, आलोक कुमार पाण्डेय, विवेक चौधरी, ग्राम प्रधान सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों को खेती से संबंधित समसामयिक जानकारी दी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow