Sambhal: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम। 

जनपद अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र अंतर्गत भिकनपुर मुंडा निवासी बिरमे सिंह (43) पुत्र सोराज़ सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया

Jan 9, 2026 - 15:38
73 Views
Sambhal: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम। 
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम। 

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र अंतर्गत भिकनपुर मुंडा निवासी बिरमे सिंह (43) पुत्र सोराज़ सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि बिरमे रोज़ की तरह सुबह बाइक से काम पर जाने के लिए बबराला की ओर निकले थे। जैसे ही वह जनपद सम्भल के थाना रायसत्ती क्षेत्र के ग्राम नाहरठेर के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बिरमे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की शादी को लगभग 23 वर्ष हो चुके थे। उनकी पत्नी रचना का रो-रोकर बुरा हाल है। बिरमे अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी बड़ी बेटी प्रीति की शादी हो चुकी है, जबकि बेटे आदित्य और प्रिंस तथा बेटी चांदनी अभी अविवाहित हैं। पिता की अचानक हुई मौत से बच्चों के सिर से सहारा छिन गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजन प्रशासन से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं।

Also Read- Bareilly: नाथ नगरी में उमड़े पर्यटक, आस्था और श्रद्धा से एक करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow