Viral News: केक में पटाखा लगाकर मनाया गया जन्मदिन, फिर लोगों ने उड़ाया मजाक। 

एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कुछ लोग एक साथ खड़े हैं। उनके सामने केक रखा हुआ है और केक ....

Mar 13, 2025 - 11:16
69 Views
Viral News: केक में पटाखा लगाकर मनाया गया जन्मदिन, फिर लोगों ने उड़ाया मजाक। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग लड़की का जन्मदिन मनाते हुए दिखाई देते हैं जैसे ही केक के ऊपर लगी फुलझड़ी को जलाया जाता है वैसे अचानक से धमाका हो जाता है और लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं।

  • केक में लगाया गया पटाखा

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। कुछ लोग डांसिंग से जुड़े वीडियो बनाते हैं तो कुछ लोग इंटरटेनमेंट से जुड़े वीडियो बनाते हैं। तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अजीबोगरीब काम करते हैं जिससे वह सुर्खियों में आए और वह रातों-रात फेमस हो जाएं। लेकिन फेमस होना इतना आसान नहीं होता है। फेमस होने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कुछ लोग एक साथ खड़े हैं। उनके सामने केक रखा हुआ है और केक के ऊपर पटाखा लगाया हुआ है। कैंडल की जगह लड़की पटाखे में आग लगाती है और पीछे हट जाती है। कुछ देर में पटाखा फटता है और उसके कारण पूरा केक भी उड़ जाता है। इस तरह लोगों ने अपने फॉलोअर्स बढ़ने पर सेलिब्रेशन किया। कई लोगों को लगा कि केक में कैंडल जलाया तो केक ही फट गया। लेकिन ऐसा फेमस होने के लिए किया गया था।

Also Read- Viral News: भगवान जिंदगी में ऐसे दोस्त किसी को ना दे, दोस्तों ने शादी के कार्यक्रम में लड़के के साथ किया गलत।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को @sk465g के नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है 'लगता है केक अब्दुल की फैक्ट्री से मंगवाया था।' इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं तो वही 1000 से ज्यादा लोगों ने इस पर लाइक किए हैं। तो कई यूजर्स इस पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा अब्दुल की फैक्ट्री का स्पेशल केक। दूसरे यूजर ने लिखा केक पटाखे मंगवाए हैं। तीसरे यूजर ने लिखा पटाखा फटा है, ऐसे पटाखे न लगाए केक पर नहीं तो खुशी गम में बदल जाएगी। चौथे यूजर ने लिखा वाह! इतनी खुशी की केक सहित धमाका करा दिया। तो कुछ यूजर्स ऐसे हैं जो इमोजी लगाकर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow