Hardoi: 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला, प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आगामी 15 अगस्त के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी ‘हर

By INA News Desk
Aug 4, 2026 - 21:36
42 Views
Hardoi: 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला, प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Advertisement
Advertisement

Hardoi: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आगामी 15 अगस्त के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की तैयारियों और सांगठनिक रूपरेखा तय करने हेतु जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। ​कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी रहे। कार्यक्रम स्थल पर उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित एवं मीडिया प्रभारी अतुल सिंह ने जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन एवं स्वागत किया। मंच का संचालन कार्यक्रम सह संयोजक/जिला मंत्री सत्यम शुक्ला ने किया।

  • 15 अगस्त को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने का मंतव्य

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी ने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है, बल्कि यह देश के वीर बलिदानियों, स्वाधीनता सेनानियों और मातृभूमि की रक्षा में सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पवित्र अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मुख 'हर घर तिरंगा अभियान' का मंतव्य रखते हुए कहा - "इस बार का 15 अगस्त ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होना चाहिए। जिले के प्रत्येक गांव, कस्बों, वार्डों, गलियों और घरों पर आन-बान-शान का प्रतीक हमारा 'तिरंगा' लहराता नजर आए। सभी स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई व माल्यार्पण हो। अभियान दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जन-जन में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने का महाअभियान है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस उत्सव को हर नागरिक के द्वार तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटे।"

  • स्वतंत्रता के 80 वर्षों की यात्रा: विपक्ष का छल और परिवारवाद

अपने संबोधन में जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने भारत की स्वाधीनता के 80 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा का विशद विश्लेषण करते हुए विपक्षी दलों की जनविरोधी और स्वार्थी नीतियों पर जमकर हमला बोला।

  • राष्ट्र के विकास के स्थान पर परिवार का विकास

कहा - विपक्षी सरकारों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए भारत के सर्वांगीण विकास को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया। देश के संसाधनों का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने के बजाय अपने और अपने परिवारों की आर्थिक व राजनैतिक विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में किया गया। सत्ता को संपत्ति अर्जित करने का साधन बना दिया गया था।

  • गरीबी हटाओ' सिर्फ एक छलावा

कहा - दशकों पूर्व दिया गया ‘गरीबी हटाओ’ का नारा महज एक चुनावी जुमला साबित हुआ। इस नारे के माध्यम से देश की गरीब और निष्छल जनता को भ्रमित रखकर केवल उनके वोट बटोरे गए, जबकि गरीब वर्षों तक बुनियादी सुविधाओं—जैसे पक्के मकान, शौचालय, बिजली, स्वास्थ्य और राशन—से वंचित रहा।

सपनों पर खड़ी की गईं राजनैतिक अट्टालिकाएं:

भारतीय महिलाओं, युवाओं और अन्नदाता किसानों के स्वाभिमान व सपनों को कुचलकर विपक्षी नेताओं ने अपनी स्वार्थ की राजनैतिक अट्टालिकाएं खड़ी कीं। देश का किसान कर्ज में डूबता चला गया, युवा रोजगार के लिए भटकता रहा और महिलाएं उपेक्षा का शिकार बनी रहीं। 

तुष्टिकरण की राजनीति और व्यवस्था का पतन

कहा - कांग्रेस, सपा, राजद, टीएमसी, आम आदमी पार्टी जैसे राजनैतिक दलों की केवल वोट बैंक सुरक्षित करने वाली तुष्टिकरण की राजनीति के आगे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा प्रणाली और रोजगार के अवसर दम तोड़ चुके थे। योग्यता को दरकिनार कर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया गया, जिससे देश का सामान्य नागरिक हताश और निराश हो चुका था।

  • नए भारत की पहचान में भाजपा का योगदान

​शंकर लाल लोधी ने आगे कहा कि अटल जी की सरकार के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए जनता ने 2014 में भाजपा को राष्ट्र की कमान संभालने का दायित्व दिया। मोदी के नेतृत्व में, भारत ने प्रगति की एक नई इबारत लिखी है। भाजपा सरकार ने विपक्ष की "अटकाने, भटकाने और लटकाने" की राजनीति का हमेशा के लिए अंत कर दिया है। देश की जनता के विकास में रोड़े अटकाने वाले मुद्दों को खत्म करने का कार्य किया। कोरोनोकाल में मोदी के नेतृत्व में जनता ने न सिर्फ कोरोना को हराया बल्कि अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की, स्वास्थ्य उपकरणों में जहां भारत आयात पर निर्भर था। वही इस आपदा को अवसर के रूप में लेकर उन्हीं उपकरणों का उत्पादक बन गया।

कहा कि आज का भारत किसी भी देश के आगे झुकता नहीं है। जिला प्रभारी ने पीएम की बात कहते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियो ने दीमक बनकर व्यवस्थाओं को खोखला किया। कहा पीएम ने उस व्यवस्था को सुधारने का संकल्प लिया। देश की सरहदों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और सीमाओं पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण से देश के दुश्मनों को उनकी ही भाषा में करारा जवाब दिया।उज्ज्वला योजना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण), लखपति दीदी योजना और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से देश की मातृशक्ति को राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त किया गया है।

युवा वर्ग के सपनों को उड़ान:

डिजिटल इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया, मेक इन इंडिया और पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं के जरिए भारत का युवा आज केवल नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला (जॉब क्रिएटर) बन रहा है।
अन्नदाता किसान का सम्मान  लिए पीएम किसान सम्मान निधि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा योजना और कृषि अवसंरचना कोष के माध्यम से किसान को समृद्ध, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि 500 से अधिक रियासतों का एकीकरण करके भारत को 'एक भारत' बनाने का जो महान कार्य सरदार पटेल ने किया था, उसे उसके तार्किक अंजाम तक पहुँचाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने धारा 370 को हटाकर और 'श्रेष्ठ भारत' का निर्माण करके किया है।

उन्होंने जोर देकर कहा:
"सरदार पटेल के सपनों के अखंड और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी तरह से दृढ़ संकल्पबद्ध है। हमारा लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को एक पूर्ण 'विकसित भारत' बनाना है, जहाँ गरीबी, अशिक्षा और असमानता के लिए कोई स्थान न हो।"

जिलाध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई। बताया 10 से 14 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। तिरंगा यात्रा मंडल से लेकर नगर तक आयोजित होगी। स्वच्छता अभियान, हर घर तिरंगा, देश की सेवा में अपना बलिदान देने वाले अमर वीर जवानों, पुलिस जवानों सहित उनके परिजनों का सम्मान करेंगे। 

कार्यशाला के अंत में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इस राष्ट्रीय पर्व को एक उत्सव के रूप में मनाएं और जिले के प्रत्येक घर तक राष्ट्रप्रेम की इस भावना को पहुँचाएं।

उपस्थित रहे जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, अलका गुप्ता शिवराज सिंह बाबा, आकाश शुक्ला आकाश सिंह, सौरव सिंह महेंद्र सोनी, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ओम वर्मा सत्येंद्र राजपूत, जिला मंत्री नीतू चंद्रा सत्यम शुक्ला गोपाल त्रिपाठी सीमा बिस्वास अदिति कुशवाहा रितेश गुप्ता अमरेंद्र राजपूत निर्देश राजपूत जिला कोषाध्यक्ष डॉ अनुज गुप्ता सह कोषाध्यक्ष गांगेश पाठक कपिल गुप्ता प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया आयुष सिंह, कार्यालय मंत्री आजाद भदौरिया आशुतोष बाजपेयी अर्जुन चंदेल, आईटी संयोजक प्रद्युम्न मिश्रा, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, प्रांतीय परिषद सदस्य अजीत उपाध्याय, सिद्ध प्रताप मौर्य संजय सिंह गुड्डू अविनाश मिश्रा, विनोद राठौर, अविनाश पांडे, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष वेदराम राजपूत, किसान मोर्चा अध्यक्ष विश्वराज सिंह, राधा त्रिपाठी, अनुराधा मिश्रा शोभना सिंह निधि सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष गोपामऊ वाली मोहम्मद सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी आदि लोग मौजूद रहे। 

Also Click : Lucknow: यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, 24x7 निगरानी से माफियाओं पर कसा शिकंजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement