Hardoi News: बीजेपी की सरकार जनता के मौलिक अधिकारों का कर रही हनन- सुशील हंस

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष, श्याम लाल पाल की अनुमति से  ...

By INA News Desk
Feb 16, 2025 - 18:57
39 Views
Hardoi News: बीजेपी की सरकार जनता के मौलिक अधिकारों का कर रही हनन- सुशील हंस

Hardoi News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष, श्याम लाल पाल की अनुमति से  समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पीडीए जन पंचायत चौपाल कार्यक्रम गोपामऊ विधानसभा के ग्राम पेगं के मुजरा मुगलीपुर में लगाई गई।

जन चौपाल में जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) फूलचंद वर्मा अजय सिंह पाल राहुल गुप्ता प्रभारी गोपामऊ विधानसभा, सुशील हंस जिला सचिव समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) मौजूद थे। चौपाल की अध्यक्षता मुगलीपुर गांव के लालजीत अर्कवंशी ने की।

चौपाल को संबोधित करते हुए सुशील हंस ने कहा कि आज बीजेपी की सरकार जन विरोधी कामों को वरीयता दे रही है जनता के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है गरीबों के रोजगार छीन कर पूंजीपतियों की झोली भरना चाहती है देश के धन्ना सेठ अमीर हो रहे हैं और गरीब आदमी गरीब हो रहा है जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी राहुल गुप्ता ने कहा कि हमको आपको मिलकर अधिकारों की लड़ाई की लड़ने के लिए आगे आना होगा और जो लोग पिछड़ी जातियों में संपन्न है अब उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह नीचे स्तर पर जाकर समाज के कमजोर समाज को मदद देकर उनको पीडीए के परिवार के साथ में जोड़ने का काम करें।

Also Read- Maha Kumbh 2025: महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को लेकर संत गदगद, सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया श्रेय।

फूलचंद वर्मा जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने कहा कि हम राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर गांव गांव जाकर जनता को चौपाल के माध्यम से  पीडीए परिवार को बढ़ाने का काम करेंगे गरीब शोषित वंचित परिवार ही हमारा पीडीए परिवार है और इसके अधिकारों और हक और हक्कू की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे जहां कहीं उनके साथ में असमानता का व्यवहार होगा। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) इनके समानता की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहेगी आज की इस सभा में चौपाल कार्यक्रम में धीरज अर्क वंशी अनिल अर्क वंशी उमेश गौतम अनुपम यादव ब्रह्म सिंह यादव इत्यादि क्षेत्रीय जन पंचायत चौपाल में मौजूद थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow