भाकियू लोकतांत्रिक का संगठन विस्तार, योगेश त्रिपाठी बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष

भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम

Jul 10, 2026 - 20:01
23 Views
भाकियू लोकतांत्रिक का संगठन विस्तार, योगेश त्रिपाठी बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष
भाकियू लोकतांत्रिक का संगठन विस्तार, योगेश त्रिपाठी बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

भरावन/हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय कार्यालय माल (लखनऊ) में संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें मनोनयन पत्र सौंपे गए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान के अनुमोदन तथा जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश सिंह (वीरू) की संस्तुति पर योगेश त्रिपाठी को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरदोई की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अमन कुमार को जिला मीडिया प्रभारी, कृष्ण मूर्ति सिंह (रोहित) को तहसील अध्यक्ष संडीला, पुनीत कुमार तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष भरावन, जसकरन लाल को ब्लॉक उपाध्यक्ष भरावन तथा श्रवण कुमार पाल को युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष भरावन नियुक्त किया गया।

मनोनयन पत्र प्राप्त करने के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और किसानों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर संगठन पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करेगा।

कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम किसानों की आवाज को बुलंद करेगी और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संगठन विस्तार से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Ram Mandir Trust News: कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, रागिनी नायक बोलीं- चंदा चोरी पर मौन क्यों?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow