अटल प्रतिमा विवाद पर ग्राम प्रधान का जवाब: 'अनुमति मांगी ही नहीं, फिर इंकार का सवाल कहां?'

अतरौली ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना को लेकर प्रकाशित

Jul 10, 2026 - 20:07
27 Views
अटल प्रतिमा विवाद पर ग्राम प्रधान का जवाब: 'अनुमति मांगी ही नहीं, फिर इंकार का सवाल कहां?'
अटल प्रतिमा विवाद पर ग्राम प्रधान का जवाब: 'अनुमति मांगी ही नहीं, फिर इंकार का सवाल कहां?'

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

भरावन/हरदोई। अतरौली ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना को लेकर प्रकाशित समाचार पर ग्राम प्रधान प्रमोद त्रिपाठी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खबर को भ्रामक, निराधार और तथ्यों से परे बताया है। उन्होंने कहा कि बिना उनका पक्ष जाने समाचार प्रकाशित किया गया, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों के विपरीत है। ग्राम प्रधान प्रमोद त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि प्रतिमा स्थापना के संबंध में अब तक न तो किसी अधिकारी, जनप्रतिनिधि अथवा संबंधित विभाग ने उनसे किसी प्रकार की अनुमति मांगी है और न ही कोई लिखित प्रस्ताव या प्रार्थना-पत्र उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में उनके द्वारा अनुमति देने से इंकार करने की बात पूरी तरह निराधार और तथ्यों से परे है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के महान नेता और करोड़ों लोगों की श्रद्धा के केंद्र हैं। यदि उनकी प्रतिमा स्थापना के लिए नियमानुसार कोई प्रस्ताव आता है, तो वह सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सकारात्मक निर्णय लेने और हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से जानबूझकर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की अपुष्ट खबरें समाज में भ्रम की स्थिति पैदा करती हैं और अनावश्यक विवाद को जन्म देती हैं। उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि किसी भी समाचार के प्रकाशन से पहले संबंधित पक्ष का तथ्यात्मक पक्ष अवश्य लिया जाए, ताकि निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता की मर्यादा बनी रहे तथा आमजन तक सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंचे।

Ram Mandir Trust News: कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, रागिनी नायक बोलीं- चंदा चोरी पर मौन क्यों?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow