Deoband: उत्तराखंड से आया पानी बचीटी गांव में घुसा, फसलों के नुकसान की आशंका

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद उत्तराखंड से छोड़ा गया पानी बचीटी गांव तक पहुंच गया। पानी के तेज बहाव

Jul 10, 2026 - 20:10
20 Views
Deoband: उत्तराखंड से आया पानी बचीटी गांव में घुसा, फसलों के नुकसान की आशंका
उत्तराखंड से आया पानी बचीटी गांव में घुसा, फसलों के नुकसान की आशंका
  • पिछले वर्ष दो बच्चों की डूबने से हुई थी मौत, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

देवबंद। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद उत्तराखंड से छोड़ा गया पानी बचीटी गांव तक पहुंच गया। पानी के तेज बहाव से गांव के आसपास के निचले इलाकों और खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई। जिससे किसानों को फसलों के नुकसान की आशंका बनी हुई है।  
हर वर्ष बरसात के दौरान उत्तराखंड से आने वाला पानी गांव के समीप पहुंच जाता है। इस बार भी उत्तराखंड से छोड़ा गया पानी बचीटी गांव तक पहुंच गया। जिससे खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई और रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस गया। ग्रामीण राकेश कुमार, अरविंद, घसीटू आदि ने बताया कि पिछले वर्ष भी उत्तराखंड से छोड़े गए पानी के तेज बहाव के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी। जिसके मद्देनजर इस बार गांव में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बताया कि गांव के जिम्मेदार लोग ग्रामीणों को सावधान रहने और अनावश्यक रूप से पानी में प्रवेश न करने की सलाह दे रहे हैं। विशेषकर बच्चों को इससे दूर रखने की सख्त नसीहत दी गई है।

Also Read- Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत मामले में फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow