Ghazipur News: भाई ने भाई की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी।

सादात थाना क्षेत्र के हुसैनपुर मधुकर गांव का है।जहां जमीन विवाद में आरोपी ने ने अपने बड़े भाई की चाकू मारकर कर हत्या कर दी....

By INA News Desk
Nov 19, 2024 - 17:57
80 Views
Ghazipur News: भाई ने भाई की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी।
अनिल कुमार,सीओ सैदपुर

रिपोर्ट- महताब आलम

खबर गाजीपुर से है।जहां एक भाई ने अपने सगे भाई की चाकू मारकर हत्या  कर दी।इस दौरान आरोपी ने अपनी भाभी पर भी चाकू से हमला किया।हमले में गम्भीर रूप से घायल भाभी को इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।मामला सादात थाना क्षेत्र के हुसैनपुर मधुकर गांव का है।जहां जमीन विवाद में आरोपी ने ने अपने बड़े भाई की चाकू मारकर कर हत्या कर दी,और भाभी पर जानलेवा हमला किया।फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हुसैनपुर मधुकर गांव में रहने वाले राजबली यादव का अपने छोटे भाई कैलाश यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।आज सुबह खेतों में सिंचाई के लिए राजबली पम्पिंग सेट स्टार्ट करने पहुंचा,तो छोटा भाई कैलाश उससे उलझ गया।दोनो भाइयों के भी झगड़े के दौरान छोटे भाई कैलाश ने अपने बड़े भाई राजबली पर चाकू से हमला बोल दिया।बीच बचाव करने पहुंची राजबली की पत्नी चन्द्रकला पर भी आरोपी ने चाकू से कई वार किए।

Also Read- Crime News: पूर्व मंत्री अनिल देशमुख की गाड़ी पर हुआ हमला, सिर में आई गंभीर चोटें।

जानलेवा हमले में पति पत्नी बुरी तरह घायल हो गए।जबकि हमलावर भाई मौके से भाग निकला।ग्रामीणों ने पति पत्नी को सैदपुर सीएचसी पहुंचाया।जहां डॉक्टरों ने राजबली को मृत घोषित कर दिया।जबकि उसकी पत्नी को इलाज के लिए हायर सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow