सम्भल में अवैध कब्रिस्तान पर बुलडोजर, भारी पुलिस व ड्रोन निगरानी में हुई कार्यवाही।

Sambhal: सम्भल जनपद के शेरखां सराय क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध कब्रिस्तान को प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर चलाकर हटवा दिया। यह कार्रवाई...

By INA News Desk
Aug 12, 2025 - 17:22
346 Views
सम्भल में अवैध कब्रिस्तान पर बुलडोजर, भारी पुलिस व ड्रोन निगरानी में हुई कार्यवाही।
सम्भल में अवैध कब्रिस्तान पर बुलडोजर, भारी पुलिस व ड्रोन निगरानी में हुई कार्यवाही।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद के शेरखां सराय क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध कब्रिस्तान को प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर चलाकर हटवा दिया। यह कार्रवाई तहसीलदार कोर्ट के आदेश पर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन कैमरों से पूरे ऑपरेशन की निगरानी की गई। प्रशासन के अनुसार, यह भूमि करीब 2000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में फैली हुई थी, जिस पर वर्षों से अवैध कब्जा था।

तहसीलदार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जमीन पर कब्रिस्तान का निर्माण बिना किसी वैधानिक अनुमति के किया गया था। मामले की शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार कोर्ट में प्रकरण दर्ज हुआ। जांच में पाया गया कि जमीन सरकारी रिकॉर्ड में सार्वजनिक उपयोग के लिए दर्ज है, जिसे किसी भी निजी या धार्मिक निर्माण के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया, लेकिन निर्धारित समयावधि में कोई भी दावेदार अदालत में पेश नहीं हुआ और न ही कोई दस्तावेज़ या सबूत दिया गया जिससे कब्जे को वैध ठहराया जा सके। तहसीलदार कोर्ट से आदेश जारी होने के बाद प्रशासन ने कार्यवाही की पूरी तैयारी की।

कार्यवाही के दिन क्षेत्र में सुबह से ही पुलिस बल, पीएसी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए। साथ ही ड्रोन के माध्यम से कार्यवाही की लाइव मॉनिटरिंग की गई, ताकि किसी भी अवांछित गतिविधि पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके। बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई गई दीवारें और ढांचे को गिरा दिया गया। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्यवाही कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के तहत की गई है और भविष्य में भी इस तरह के अवैध कब्जों को हटाने के लिए सख्ती बरती जाएगी।

Also Read- लाल किले पर PM के संबोधन के साक्षी बनेंगे यूपी के 178 श्रमिक, दिल्ली प्रवास के दौरान श्रमिक विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग भी करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement