Ballia News: बीजेपी कार्यालय पर गरजा योगी का बुलडोजर- जिला उपाध्यक्ष ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। 

योगी सरकार का बुलडोजर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार गरज रहा है। अगर किसी ने अतिक्रमण या अवैध निर्माण किया है तो उसके....

By INA News Desk
Dec 18, 2024 - 15:36  · Updated: Dec 18, 2024 - 17:21
65 Views
Ballia News: बीजेपी कार्यालय पर गरजा योगी का बुलडोजर- जिला उपाध्यक्ष ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। 
भाजपा कैंप कार्यालयपर को ध्वस्त करता बुलडोजर , सुरेंद्र सिंह , जिला उपाध्यक्ष भाजपा

रिपोर्ट- सैय्यद आसिफ़ हुसैन जै़दी

बलिया। योगी सरकार का बुलडोजर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार गरज रहा है। अगर किसी ने अतिक्रमण या अवैध निर्माण किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी ही होगी फिर चाहे वो कोई भी हो। इसकी एक मिसाल मंगलवार को बलिया में देखने को मिली। यहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के कैंप कार्यालय पर भी प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया।

बीजेपी के कैंप कार्यालय पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। नगर पालिका, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर की ये कार्रवाई की। वहीं बीजेपी के नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई की आलोचना की है। दरसअल चित्तू पांडे चौराहे के पास इंदिरा मार्केट के बाहरी हिस्से में बलिया भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का कैंप कार्यालय था। प्रशासन ने इसे अतिक्रमण के तौर पर कई बार अल्टीमेटम दे चुका था। लिहाजा डेडलाइन पूरी होते ही जिला प्रशासन और नगर पालिका अधिकारियों की देखरेख में भाजपा नेता के कैंप कार्यालय पर बुलडोजर चल गया। नगर पालिका की टीम ने इस पर बुलडोजर चला दिया क्योंकि कथित तौर पर इसे जमीन का अतिक्रमण कर बनाया गया था। दरअसल बलिया में नगर पालिका परिषद, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम की देखरेख में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई थी।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें ना तो कोई नोटिस दिया गया और ना ही जिलाधिकारी ने उनसे कोई बात की। इसके बावजूद उनके कैंप कार्यालय को तोड़ दिया गया। वहीं भाजपा के नेता ने दावा किया कि सपा के कार्यकाल में भी उनके कैंप कार्यालय को तोड़ा गया था लेकिन सपा सरकार में उनके कैम्प कार्यालय को दोबारा बनाया गया था, जबकि अपनी ही पार्टी की सरकार में बिना बताए मेरे कार्यालय पर बुलडोजर की कार्यवाही की गई है। बलिया में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के कैंप कार्यालय पर अतिक्रमण के मामले में हुई इस कार्रवाई को मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है। प्रशासन की यह कार्रवाई सुर्खियां बनी हुई है। हर तरफ इस कार्रवाई की चर्चा हो रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow