Sambhal News: धू धू कर जली कार, मासूम को पुलिसकर्मियों ने बचाया। 

सम्भल में धूप में खड़ी एक खड़ी कार में आग लग गई कार बैठी मासूम को पुलिसकर्मियों ने बचा लिया मगर कार धू धू कर जल गई। अग्निकांड की घटना गुन्नौर...

Apr 24, 2025 - 20:03
115 Views
Sambhal News: धू धू कर जली कार, मासूम को पुलिसकर्मियों ने बचाया। 

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में धूप में खड़ी एक खड़ी कार में आग लग गई कार बैठी मासूम को पुलिसकर्मियों ने बचा लिया मगर कार धू धू कर जल गई। अग्निकांड की घटना गुन्नौर में तहसील के पास की है जहां एक प्राइवेट टीचर मुकद्दमे की तारीख करने तहसील आया था। कार में अपनी मासूम बेटी को बैठा कर टीचर तहसील में चला गया इस बीच खड़ी कार में आग लग मौके पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने बच्ची को कार से निकाल कर बचा लिया।

Also Read- Varanasi News: शिव की त्रिशूल पर बसी काशी का एक और प्रतिरूप तैयार, 9 महीने में पूरा हुआ प्रोजेक्ट, 6 करोड़ रुपये हुए खर्च।

वहीं कार ने तेज आग पकड़ ली। स्थानीय लोगों ने पानी डाल कर आग बुझाने की कोशिश की दमकल भी मौके पर पहुंची मगर कार जल कर कबाड़ बन गई। कार में आग की घटना से काफी देर तक अफरातफरी मची रही। इधर कार मालिक ने बताया कि कार में रखे उसके पचास हजार रुपए भी जल गए।

सुनील बाबू कार मालिक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow