Hardoi News:  सीडीओ ने की बड़ी कार्यवाही- धीमी प्रगति पर सुरसा, बावन, अहिरोरी और सांडी के पशु चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिये निर्देश। 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गोवंश का संरक्षण सुचारु रूप से कराया जाये। सहभागिता योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले गोवंश का....

Dec 11, 2024 - 18:32
72 Views
Hardoi News:  सीडीओ ने की बड़ी कार्यवाही- धीमी प्रगति पर सुरसा, बावन, अहिरोरी और सांडी के पशु चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिये निर्देश। 

हरदोई। विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गोवंश का संरक्षण सुचारु रूप से कराया जाये। सहभागिता योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले गोवंश का नियमित सत्यापन किया जाये। भूसा खरीद में वित्तीय नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाये। वित्तीय नियमों की अनदेखी पर सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाये। भूसा क्रय के भुगतान के लिए समय से डिमांड अपलोड की जाये। अवशेष गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। 

उन्होंने पराली दो, खाद लो कार्यक्रम में कमजोर प्रगति के लिए सुरसा, बावन, अहिरोरी और सांडी के पशु चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड में कम से कम एक गौशाला को गोवर्धन संयन्त्र के लिए चिन्हित किया जाये। चरागाह के लिए चिन्हित भूमि पर चारे की बुवाई सुनिश्चित की जाये।

Also Read- Hardoi News: किसान पाठशाला में किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी

साइलेज क्रय के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाये। सभी गौशालाओं में केयरटेकर कक्ष, भूसाघर व प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। निर्माणाधीन वृहद गो आश्रय स्थलों के निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार सिंह व समस्त सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी खण्ड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow