Sambhal News: छह घरों से दी जा रही थी सैकड़ो घरों को बिजली, एसपी व डीएम के नेतृत्व में पकड़ी गई।
सम्भल में असमाजिक तत्वों और संदिग्धों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है सम्भल सांसद के ग्रहक्षेत्र दीपासराय व तिमरदास सराय इलाके में बुलडोजर...
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में असमाजिक तत्वों और संदिग्धों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है सम्भल सांसद के ग्रहक्षेत्र दीपासराय व तिमरदास सराय इलाके में बुलडोजर की एंट्री हुई है वहीं बिजली महकमे ने बिजली चैकिंग कर बिजली चोरी पकड़ी है। डीएम एसपी पूरे अभियान में मौजूद रहे हैं। लगातार दूसरे दिन सांसद के ग्रह इलाके दीपा सराय में प्रशासन की कार्यवाही देखने को मिली है संयुक्त कार्यवाही से हड़कंप मचा है।
सांसद जियाउर्रहमान बर्क के ग्रहक्षेत्र इलाके में आज डीएम एसपी ने बुलडोजर तथा बिजली महकमे एवं भारी पुलिस बल के साथ एंट्री की। जहां बिजली महकमे ने चैकिंग कर छह घरों में बिजली चोरी पकड़ी है जहां से एसपी के मुताबिक सैकड़ो घरों को बिजली दी जा रही थी। वहीं बिजली पोल से आगे बढ़ा कर बनाए गए दुकान को तोड़ कर खंभे को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। अवैध अतिकृमण कर बनाए गए दूसरे अवैध निर्माण पर भी बुलडोजर गरजा है कार्यवाही के दौरान डीएम एसपी ने फ्लैगमार्च कर असामाजिक तत्वों को प्रशासन की ताकत का अहसास कराया है लगातार दूसरे दिन सांसद के ग्रहक्षेत्र दीपा सराय व तिमरदास सराय इलाके में प्रशासन की कार्यवाही देखने को मिली है।
#सम्भल छह घरों से दी जा रही थी सैकड़ो घरों को बिजली, एसपी व डीएम के नेतृत्व में पकड़ी गई
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) December 11, 2024
सम्भल में असमाजिक तत्वों और संदिग्धों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है सम्भल सांसद के ग्रहक्षेत्र दीपासराय व तिमरदास सराय इलाके में बुलडोजर की एंट्री हुई है वहीं@sambhalpolice pic.twitter.com/GnzbtwxgMJ
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सम्भल
What's Your Reaction?

