Lucknow News: देवेश श्रीवास्तव के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, हाल में ही भाजपा के महानगर अध्यक्ष की मिली थी जिम्मेदारी।  

मुख्यमंत्री ने लिखा- गुरु गोरक्षनाथ से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें ...

By INA News Desk
Jun 11, 2025 - 21:39
53 Views
Lucknow News: देवेश श्रीवास्तव के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, हाल में ही भाजपा के महानगर अध्यक्ष की मिली थी जिम्मेदारी।  

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। 

सीएम ने अपने सोशल मीडियाा अकाउंट 'एक्स' पर लिखा- गोरखपुर के भाजपा महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है, उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। 

महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोक संतप्त परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

Also Read- UP News: दुनिया का कोई मत, मजहब और संप्रदाय बताए कि पांच हजार वर्ष का इतिहास कितनों का है- योगी

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही देवेश श्रीवास्तव गोरखपुर भाजपा के महानगर अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। इसके पहले भी उन्होंने पार्टी में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया था। देवेश श्रीवास्तव के पिता उमेश श्रीवास्तव भी भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow