Hardoi News: हरपालपुर में विवादित जमीन पर कब्जे का मामला सुलझा, दोनों पक्षों में सुलह

क्षेत्राधिकारी हरपालपुर ने मौके पर जाँच की, जिसमें पाया गया कि विपक्षीगण ने विवादित जमीन पर रोटावेटर और कल्टीवेटर रखा था। इन सामग्रियों को हटवा दिया गया। दोनों ...

By INA News Desk
Jun 11, 2025 - 21:56
107 Views
Hardoi News: हरपालपुर में विवादित जमीन पर कब्जे का मामला सुलझा, दोनों पक्षों में सुलह

By INA News Hardoi.

दिनांक 09.06.2025 को हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक निवासी ने पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन को जनसुनवाई के दौरान प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें बताया गया कि उनके गाँव के कुछ लोग न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद उनकी सहन भूमि पर जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी हरपालपुर को मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया।

Also Click : Raja Raghuvanshi Murder Case: 'हम कल वापस आ जाएंगे’ राजा रघुवंशी के आखिरी शब्द, हत्या से पहले सोनम की गुप्त मुलाकातों का खुलासा'

क्षेत्राधिकारी हरपालपुर ने मौके पर जाँच की, जिसमें पाया गया कि विपक्षीगण ने विवादित जमीन पर रोटावेटर और कल्टीवेटर रखा था। इन सामग्रियों को हटवा दिया गया। दोनों पक्षों को निर्देश दिया गया कि वे विवादित जमीन पर कोई निर्माण कार्य या निजी उपयोग नहीं करेंगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की और न्यायालय के आदेशों का पालन करने की हिदायत दी।

इसी क्रम में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया। आवेदक ने विपक्षी के खिलाफ कोई वैधानिक कार्रवाई न करने की सहमति दी। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाइयाँ प्रचलित हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow